दरेसी-मन:कामेश्वर की रोड बेहद खराब, सुनवाई नहीं



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा,7 जुलाई । दरेसी नंबर एक से मन:कामेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क काफी खराब हो चुकी है। यहां आने वाले वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहे। इसे लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक दरेसी नंबर एक स्थित होटल लाल्स इन में हुई। 
इसमें कई मामले उठाए गए। बताया गया कि सड़क आठ-दस दिन से टूट गई है। उसको कोई बनाने नहीं आया। नगर निगम के संज्ञान में मामला लाया गया है लेकिन ठीक नहीं किया जा रहा। यह सड़क कुछ टाइम पहले ही बनी थी। मन:कामेश्वर मंदिर की तरफ जाते हुए बच्चे-बूढ़े चोटिल हो रहे हैं। मुंह के बल गिरते हैं।
वाणिज्य कर बंधु की मीटिंग में राज कुमार गुरनानी ने 13 मई को एसडीएम अंजनी कुमार को शिकायत की थी कि मन:कामेश्वर मंदिर की तरफ जाते हुए एक टॉयलेट बना हुआ है, उसकी  सीट और टाइल्स सब बेकार हो गई हैं। महिलाएं टॉयलेट में जाती हैं तो कई बार गिर चुकी हैं। बैठक में गोपाल पुरुषनानी, ईश्वरलाल करमचंदानी, लोहार गली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, रवि लालवानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments