सेवानिवृत्त पीटीआई शिक्षकों का सम्मान, नयों का किया स्वागत

 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 जुलाई। यूथ हॉस्टल आगरा पर सेवानिवृत व्यायाम शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी सिंह ने मां स्वस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर और यतेंद्र पाल सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 
समारोह में व्यायाम शिक्षकों बच्चू सिंह चाहर, उम्मेद सिंह और मुंशी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर, शॉल ओढ़ाकर और ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। वित्तविहीन प्रबंधकों और संंयुक्त शिक्षा निदेशक ने सेवा निवृत शिक्षकों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राम वीर सिंह फौजदार, राजकुमार शर्मा, कुंवर राजवीर सिंह और छीतर सिंह चाहर, शर्मा गुट के अजय शर्मा (अध्यक्ष) व जिला मंत्री विशाल आनन्द, पाण्डेय गुट भोजकुमार शर्मा, ठकुराई गुट के पंकेश भदौरिया, चन्देल गुट के नरेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रसपाल त्यागी, मंत्री राम औतार तथा दूसरी प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र लावानिया आदि ने सभी सेवा निवृत अध्यापकों का स्वागत किया। नवीन व्यायाम शिक्षक, गोविन्द सिंह, मोहन, रमाकान्त ज्ञानेन्द्र ठाकुर का स्वागत किया गया और सभी का परिचय कराया गया।
समारोह का संचालन केपी सिंह यादव और संजय नेहरू ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेश गुप्ता, अध्यक्ष हरपाल सिंह चाहर, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, रविप्रकाश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, सौरभ सिंह, शाहतीष गौतम, अशोक वघेल, अनिल कुमार, रामेन्द्र शर्मा, रजनेश शर्मा, जयवीर सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, ज्योति सोनी, लता चौहान, श्वेता सिंह, विजेन्द्र भारद्वाज, ब्रजेश, बिजेन्द्र सिंह सोलंकी, राम केवल, अमित, पदम सिंह, दिनेश, रामकेश यादव, कुलदीप जैन, जीएल जैन, डॉ. अतुल जैन, अशोक वर्मा, डॉ. संतोष कुशवाह, रचना शर्मा, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments