आगरा की स्वाति परसवानी बनीं पावरफुल वुमन 2022


- दिल्ली में आयोजित समारोह में बेस्ट मेकअप एंड हेयर एक्सपर्ट 2022 का अवार्ड दिया गया

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 28 जुलाई। स्वाति परसवानी, एक ऐसा नाम जिसने अपने दम पर कामयाबी की एक नई इबारत लिखी है। शानदार शख्सियत की मालिक स्वाति आज आगरा में महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर आगरा में वह एक जाना पहचाना नाम हैं। स्वाति परसवानी को दिल्ली में आयोजित समारोह में बेस्ट मेकअप एंड हेयर एक्सपर्ट 2022 का अवार्ड दिया गया। 
 वुमन एंपावरमेंट एंड मोटिवेशन के लिए काम कर रही  जानी मानी  संस्था क्रेजी टेल्स ने दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा में पावरफुल वूमेन अवार्ड 2022 का आयोजन किया। इसमें देश की महिला उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इसी इवेंट में आगरा की मेकअप आर्टिस्ट स्वाति परसवानी को बेस्ट मेकअप एंड हेयर एक्सपर्ट 2022 का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे कर्नल आरकेपीएस सिसोदिया और डीसीपी जितेंद्र मणि त्रिपाठी।



 कार्यक्रम के साथ द सशक्त नारी फाउंडेशन, कारनाडो, सिनेमा एक्स स्टूडियो समेत कई बड़ी संस्था और कंपनियां जुड़ी हुई थीं। स्वाति परसवानी के अलावा तमिलनाडु की कादंबरी उमापति, मुंबई की डॉ. चांदनी खरात, मथुरा की केशवी को भी अवार्ड दिया गए। इस दौरान आयोजक संस्था की फाउंडर अमृता कर, को फाउंडर मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किया रिमझिम दुबे ने।



इज़्ज़त और तारीफ़ मांगी नहीं जाती,
इसे ईमानदारी से कमाना पड़ता है।
स्वाति इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने अपने हुनर से, अपनी ईमानदारी से इसे कमाया और आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। स्वाति ने अब तक एक नहीं, कई अवार्ड जीते हैं। अपनी बेहद दिलकश मुस्कुराहट से वो लोगों के दिल जीतने का भी हुनर जानती हैं। अपने जादुई हाथों से जब वो किसी का मेकअप करती हैं तो उसकी शख्सियत को चार चांद लग जाते हैं। उस वक्त सामने वाले के मुंह से निकलता है...Swati you are the best. swati you are great

Post a Comment

0 Comments