जघन्य हत्या : चांदी व्यापारी का सिर धड़ से अलग किया


-हत्या का आरोप भाजपा नेता और उसके भतीजे पर!


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 अगस्त । ऐतिहासिक शहर आगरा में शुक्रवार सुबह चांदी व्यापारी की जघन्य तरीके से हत्या कर दी। सिकन्दरा थाना क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड में  पीड़ित के दोस्त का हाथ बताया जाता है,  जो बीजेपी का नेता है। बताते बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बेरहमी से अपने दोस्त की हत्या की। हत्या का दूसरा आरोपी टिंकू भार्गव भतीजा अनिल प्रकाश बताया जाता है। 
पुलिस के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के चांदी व्यापारी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इस मामले में भाजपा नेता का नाम सामने आया है। आरोप है कि उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर चांदी व्यापारी की हत्या के बाद सिर काटकर अलग कर दिया और उसका सिर पीछे कार की सीट पर रख दिया था। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने कार खड़ी देखी तो तलाशी ली तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते हैं सिकंदरा पुलिस शुक्रवार की सुबह अरसेना गांव में गश्त कर रही थी। गांव में जंगल की ओर कार खड़ी देखी और उसके बाहर दो युवकों को खड़ा देखा तो पुलिस उनके करीब गई। पुलिस को आता देखकर कार के बाहर खड़े युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने एक को दबोच कर कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर देखा तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ करने में पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू बताया, जिसकी हत्या की थी उसका नाम चांदी व्यापारी नवीन वर्मा निवासी तरकारी वाली गली लोहामंडी बताया है। उसने चांदी व्यापारी को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसका सिर धारदार हथियार से धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने नवीन का धड़ अरसेना के जंगल में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया है। हत्या की सूचना मिलने पर नवीन के परिजन मौके पर पहुंचे। व्यापारी के भाई प्रवीण वर्मा ने पुलिस को बताया कि लोहामंडी की तरकारी गली की रहने वाले नवीन वर्मा चांद व्यापारी थे। उनकी घर के बाहर हिस्से में दुकान है। गुरुवार की दोपहर से घर से निकले थे।  रात 8ः00 बजे पत्नी प्रीति ने नवीन को फोन किया उसने बताया वह टिंकू के साथ हैं। 10 से 15 मिनट में घर आ रहे हैं। एक घंटे बाद भी नहीं आए तो बच्चों ने दोबारा फोन किया। नवीन और टिंकू दोनों का फोन स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोग नवीन की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस के पास उनका फोन पहुंचा तो वे मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि टिंकू ने अपनी फेसबुक  आईडी में खुद को बीजेपी अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष लिखा हुआ है। पुलिस  के अनुसार टिंकू की नजर दोस्त की पत्नी पर थी,  इसलिए वो अक्सर नवीन के घर जाता रहता था। नवीन को इस बात का शक था,  इसलिए उसने पत्नी से उसके सामने नहीं आने को कह रखा था। इसके बाद टिंकू ने अपने दोस्त को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पकड़े गए टिंकू और उसका भतीजा दोनों ही बेलन गंज के निवासी हैं।

Post a Comment

0 Comments