👉लघु उद्योग भारती, आगरा ने किया सेवाओं के लिए सम्मान
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 सितम्बर। लघु उद्योग भारती, आगरा ने विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार शाम नुनिहाई स्थित होटल मधुश्री में 50 श्रमिकों को उनके द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह रहे। उप जिलाधिकारी एत्मादपुर एके सिंह, क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भवेंद्र, डिप्टी लेबर कमिश्नर दीप्तिमान भट्ट एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विश्वकर्मा जयंती के महत्व को बताया। महासचिव विजय गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती विगत कई वर्षों से श्रमजीवियों का सम्मान करती आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य उनके मन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा जगाए रखना है। मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल सिंह ने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए आशा व्यक्त की, कि इस सम्मान से प्रेरित होकर श्रमिक और भी बेहतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एके सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, राजीव बंसल, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, जतिन अग्रवाल, समक्ष जैन, संजीव जैन, शशीकांत जैन, नितेश गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अभिनव रस्तोगी, राजीव मोदी, दीपक अग्रवाल, विवेक मोहन, श्याम सुंदर अग्रवाल, उमेश चंद्र शर्मा, राकेश मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
0 Comments