न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2022 को आगरा हॉकी मास्टर द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक मास्टर हॉकी लीग का आयोजन कराया गया था। इस प्रतियोगिता में आगरा के 35 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में कुल चार टीमें सीनियर वर्ग की खेलीं। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया, जिसे सुखजीवन स्पोट्र्स एकेडमी ने जीता।
सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी और संडे हॉकी क्लब के मध्य एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें सुखजीवन स्पोर्ट्स ने एकेडमी 6-5 के स्कोर से विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम की ओर से दिलीप शर्मा ने चार गोल किए। राजीव सोई और अमिताभ गौतम ने एक-एक गोल किया। संडे हॉकी क्लब की ओर से दो धर्मेंद्र बघेल और अमरजीत ने दो-दो गोल तथा जयशंकर ने एक गोल किया।
मैच के अंपायर अजय सिंह राजपूत और शकील खान रहे। मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। जगबीर सिंह को अमृत महोत्सव रत्न आगरा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नकुल, राजवीर सिंह गौतम, राजवीर सिंह, मोहम्मद शरीफ, मनोज शर्मा, हरदीप सिंह हीरा, डॉ. राजीव फ्लेक्स, दीपक मनचंदा, हरपाल सिंह चाहर, राजेश गुप्ता, पंकज कुमार मौजूद रहे। मंच का संचालन केपी सिंह यादव व संजय नेहरू ने किया।
0 Comments