न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 सितम्बर। अपने समाज की प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से लोधी क्षत्रिय इंप्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य), आगरा द्वारा नौ अक्टूबर, रविवार को सूरसदन में विभिन्न क्षेत्रों की 500 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। अब तक 450 प्रतिभाएं अपना निशुल्क पंजीकरण करा चुकी हैं। यह प्रक्रिया 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
इस समारोह के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से गुरुवार को भगवान टॉकीज चौराहा स्थित होटल आशादीप में समाजसेवियों ने समारोह का पोस्टर विमोचन किया। इस दौरान लक्ष्य के अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह राजपूत, संरक्षक इंजीनियर रतीराम वर्मा, महामंत्री धीरज सिंह, उपाध्यक्ष एडीए के सहायक अभियंता इंजीनियर सतीश राजपूत, मीडिया प्रभारी तेज सिंह, आरडी सिंह नरबरिया, कमल सिंह लोधी और कार्यकारिणी सदस्य व साहित्यसेवी डॉ. भानु प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इंजी. किशोरी सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह- 2022 के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नीट, आईआईटी, क्लैट, नेट, स्लेट, आईएएस और पीएससी सहित विभिन्न विशेष प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्र-छात्राओं, खेलकूद के क्षेत्र में जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों के साथ-साथ अप्रैल- 2021 के बाद नवनियुक्त या सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
इसके लिए एसआर गार्डन, ट्राइडेंट तिराहा, फतेहाबाद रोड। ब्लॉक-डी, एसी-23, शास्त्रीपुरम। अनेक सिंह वर्मा एडवोकेट, किरावली तहसील। पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा, फतेहपुर सीकरी। अवंती बाई इंटर कॉलेज, श्यामो, शमशाबाद। लक्ष्य छात्रावास, गोपाल जी गार्डन के सामने, अवधपुरी, आगरा में रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। अधिक जानकारी शमसाबाद एवं बाह तहसील के लोग मोबाइल नंबर 9759845014, फतेहपुर सीकरी तहसील के 8958740081 या 9410667033 और एत्मादपुर तहसील के 8630622065 पर कर सकते हैं।
0 Comments