Image

आगरा में आएंगे देश भर के आर्किटेक्ट



👉ताजनगरी में 8-9 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 19 सितम्बर। आगरा आर्किटेक्ट एसोसिएशन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में देशभर के 400 से अधिक वास्तुकार जुटेंगे। ताजनगरी के होटल जेपी पैलेस में 8-9 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय कार्यशाला के सम्बंध में सोमवार को चोखो जीमण में बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपे गए। 
वास्तुकार सीएल गुप्ता को आगरा के वास्तुशिल्प का इतिहास नगर नियोजन (टाउन प्लानिंग) व प्रशासनिक संबंधी जानकारी के लिए संस्थापन अध्यक्ष शशि शिरोमणी को चुना गया। अध्यक्ष अश्वनी शिरोमणी अब तक की प्रगति व कोषाध्यक्ष अनादा शर्मा ने आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डाला। शशि शिरोमणी ने बताया कि कार्यशाला में देशभर से लगभग 400 वास्तुकार भाग लेंगे। कहा कि ताजनगरी के वास्तु पर भी चर्चा होगी। जिसमें मुगल काल की सकरी गलियां और ऊंची व हवादार इमारतें, चौराहों के स्थान पर तिराहे जैसे तमाम वास्तुशिल्प की बारीकियों पर चर्चा होगी। वर्तमान में वास्तुशिल्प में जो गलत प्रैक्टिस हो रही है उसे रोकने व उसके समाधान पर भी चर्चा होगी। टाउन प्लानिंग का मतलब आज सिर्फ खेतों में प्लाट काट देना भर रह गया है। जबकि जल निकासी, जल भराव को रोकना, आसपास के क्षेत्रों से सम्बंध, स्वच्छ वायु का प्रवाधान जैसे बिन्दुओं पर भी गौर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्चना यादव, स्मृति जैन, सुधांशु जैन, किरन गुप्ता, देवेन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, ध्रुव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments