![]() |
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा आरपी शर्मा एवं अन्य लोग। |
-माध्यमिक विद्यालयों की इस प्रतियोगिता के पहले दिन आगरा से सना और आस्था ने जीत स्वर्ण
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 10 सितम्बर । सेन्ट जोसफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, वजीरपुरा रोड पर आयोजित 66वीं माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-14. 17 और 19 प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन आगरा से सना और आस्था सिकरवार ने स्वर्ण पदक जीते।
![]() |
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं |
इससे पूर्व प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ सेन्ट जोसफ गर्ल्स इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम मेंं हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आरपी शर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके और खिलाडिय़ों के बीच फाइट प्रारम्भ करा कर किया। छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अतिथियों का स्वागत डीआईओएस मनोज कुमार एवं एडीआईओएस पीके मौर्या ने किया। इस अवसर पर डॉ. चतुर सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. यतेन्द्र पाल सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. बालकृष्ण कटारा, डॉ. अतुल कुमार जैन, डॉ. जीएल जैन, डॉ. जनक सिंह, रक्षपाल सिंह त्यागी, आराधना सिंह, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. कुमुद ग्रोमर, शालिनी दीक्षित, वर्षा जैन, आराधना सिंह, मालती वर्मा, प्रशान्त सिंह, सुरेन्द्र सिंह, डॉ. विशाल मलिक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, प्रतियोगिता कॉर्डिनेटर पंकज शर्मा, राजेश गुप्ता, पंकज कश्यप, हरपाल सिंह चाहर, सौरभ सिंह, सौरभ गुप्ता, अनिल कुमार, अजय चौधरी श्वेता सिंह, ज्योति सोनी, लता चैहान, शालिनी, शाहतोष शर्मा, ब्रजेश कुमार,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल वशिष्ठ एवं राजेश गुप्ता ने किया।
पहले दिन के विजेता
अंडर 20 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक सना आगरा, रजत पदक राघिका अलीगढ़, अंडर-22 किलो भार में स्वर्ण पदक शगुन यादव वाराणसी, रजत पदक सोनाक्षी शर्मा आगरा, कांस्य वैष्णवी अलीगढ़ और महिमा शर्मा लखनऊ। अंडर-24 किग्रा भार में स्वर्ण पदक आस्था सिकरवार आगरा, रजत पदक अर्पिता कनौजिया लखनऊ, कांस्य पदक शिखा सिंह वाराणसी और वैष्णवी सिंह अलीगढ़। अंडर 26 किलो भार स्वर्ण पदक सान्या सेठ वाराणसी, रजत पदक खुशबू अलीगढ़, कांस्य पदक मानवी कश्यप आगरा और दिव्या मुरादाबाद। अंडर-29 किग्रा$ में स्वर्ण पदक मौसम शर्मा वाराणसी, रजत पदक आरोही अग्निहोत्री कानपुर, कांस्य पदक दृष्टि शर्मा लखनऊ और मानसी मेरठ। अंडर 38 प्लस किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता अनोखी चौहान गोरखपुर, रजत पदक अनुष्का साहू लखनऊ, कांस्य पदक प्रियंका कुशवाह वाराणसी और प्रियांशी पाल प्रयागराज। समाचार लिखने तक मुकाबले जारी थे।
0 Comments