- कार्यक्रम में गुरुओं से जुड़े संस्मरण सुने-सुनाए गए
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 06 सितम्बर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुओं का सम्मान किया गया। गुरुओं का आभार जताया गया कि उन्होंने जीवन बेहतर तरीके से जीने की राह दिखाई। होटल लाल्स-इन में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार गुरनानी ने गुरुजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें शॉल पहनाई गई।
जिन लोगों का सम्मान किया गया, उनमें सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनयामदास देवनानी, महामंत्री परमानंद आतवानी, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन शामिल हैं।
किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, दीपक शर्मा, जय प्रकाश केसवानी, गन्नू भाई, सुनील जैन, डीसी मित्तल, गोपाल पुरुषरानी, राम भाई, ईश्वरलाल कर्मचंदानी नरेश धीरमलानी, आदि भी मौजूद रहे। संयोजक राजकुमार गुरनानी, ने गुरुओं से संबंधित अपने सुखद संस्मरण सुनाए तो सभी के समक्ष अपने-अपने गुरुओं की याद ताजा हो गई। अन्य लोगों ने भी गुरुओं से जुड़े हुए सुखद किस्से सुनाए।


0 Comments