न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 सितम्बर। पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज आगरा के चुनाव में जयप्रकाश धर्मानी (अध्यक्ष), हीरालाल वाधवानी एवं तुलजाराम पुरसानी (उपाध्यक्ष), चिम्मन पेरवानी (महामंत्री) मनोहरलाल आहूजा (कोषाध्यक्ष) पद पर निर्विरोध चुने गए।
हेमंत भोजवानी व भोजराज लालवानी पूर्व की भांति संरक्षक बने रहेंगे। लक्ष्मण कल्यानी को वरिष्ठ सलाहकार चुना गया। चुनाव चुनाव अधिकारी वासुदेव नेताजी व टेकचंद चिबरानी की देखरेख में श्री सोमनाथ धाम पर हुए।पदाधिकारियों ने गुरुजी शंकरनाथ योगी से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पंडित भूपेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश सोनी अध्यक्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा उमेश पेरवानी पार्षद, भरत मंगलानी, शंकर लाल थदानी, सूर्यप्रकाश, दौलतराम नेनानी, चेतन नेनानी, महादेव मल सुंदर लाल गुलशन मंगलानी, ओमप्रकाश इल्ली, सन्नी जीवतराम, लक्ष्मण दास, दौलतराम,आदि मौजूद रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी ने सर्वसम्मति से मोतीराम अमुलानी, सुनील कर्मचंदानी, नरेश लखवानी, घनश्याम मुलानी, घनश्याम खियानी थांवरदास, हीरालाल खूबचंदानी दौलतराम को मंत्री मनोनीत किया।
0 Comments