-खूब लगे माता लक्ष्मी के जयकारे, जगह-जगह आरती और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 08 सितम्बर। चार सितम्बर से प्रारम्भ हुई अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने गुरुवार को शहर के पुराने क्षेत्रों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों को अग्रोहा में 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी के मंदिर के बारे में जनाकारी देते हुए प्रचार-प्रसार किया।
रथयात्रा का शुभारम्भ जीवनी मंडी चौराहा स्थित मातंगी टावर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल, हेमेंद्र अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया अग्रवाल ने माता लक्ष्मी की आरती कर किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। जीवनी से प्रारम्भ से प्रारम्भ होकर बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी, रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, अग्रसेन चौक, नूरीगेट, राजामंडी, लोहामंडी होते हुए रथयात्रा ने महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर विश्राम लिया।
संयोजक उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ने बताया आज रथ यात्रा सैयां, खेड़ा गढ़ जागनेर, कागरोल,, पर विश्राम लेगी लिए इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रज प्रदेश सरनक्षक विनय अग्रवाल, ब्रज प्रदेश प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, महामंत्री संजय सिंघल, शैलू अग्रवाल, नितेश अग्रवाल सर्राफ, देवेंद्र गोयल, सुरेश चंद बंसल, विशाल अग्रवाल राजकुमार गर्ग, पवन गर्ग,राजेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शोभित गोयल,ब्रज प्रदेश प्रभारी सुमन गोयल हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, निशा सिंघल, रजनी अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, पूजा बंसल, अलका अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शशि गोयल, अम्बुज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पुष्पेंद्र गोयल आदि उपस्थित थे।


0 Comments