-शिक्षा और भूख पर काम के संकल्प संग रोटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 06 सितम्बर । जहां तक संभव हो सके कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे और कोई भूखा पेट ना सोए। कुछ इसी तरह का संकल्प लेकर रोटरेक्ट क्लब ऑफ आगरा की नई कार्यकारिणी ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल नील क्लार्क्स इन एक्सप्रेस में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी को रोटरी क्लब के पीडीजी शरत चंद्रा ने शपथ दिलाई और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रमके मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर आदर्श कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। ऐसे में रोटरेक्ट क्लब के द्वारा युवाओं की भागीदारी आगे चलकर नए आयाम स्थापित करेगी। नई कार्यकारिणी में राहुल उपाध्याय ने अध्यक्ष, सिद्धार्थ जैन ने सचिव और आस्तिक जैन ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। प्रेसिडेंट राहुल उपाध्याय ने बताया कि नई कार्यकारिणी सेवा कार्यों में बेहद सक्रिय भूमिका निभाएगी। गरीब और निराश्रित बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और भूखे लोगों तक भोजन लाने का काम प्रमुखता से किया जाएगा
संचालन डॉ. आरती मेहरोत्रा और नम्रता पनिकर ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. आलोक मित्तल, आशीष अग्रवाल तथा निवेश चतुर्वेदी, महेश शर्मा, कुशाग्र जैन, पलाश मंगवानी, अम्बर जुनेजा, काव्या अग्रवाल, तूलिका बंसल, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. सपना गोयल ,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

0 Comments