श्याम सुन्दर राधाबल्लभ चैरिटेबिल ट्रस्ट के रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्तदान किया
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 04 सितम्बर। यदि आप स्ट्रेस फ्री और अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रक्तदान अवश्य करें। भारत में मात्र चार प्रतिशत ब्लड डोनर के भरोसे ही मरीजों को आवश्यक रक्त की भरपाई हो रही है। रक्तदान करने वालों का प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा रक्तदान के लिए जागरूकता भरे कुछ ऐसे ही संदेशों के साथ श्यामसुन्दर राधाबल्लभ चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 250 यूनिट रक्तदान किया। आरबीए ग्रुप के निदेशक श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकार से जोडऩा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में समर्पण समिति, आरबीए फाइनेंस प्रा. लि., आरबीए इन्श्योरेन्स ब्रोकर प्रालि, पाठक टूर एंड ट्रेवल, वनवासी महिला समिति, एवन ग्रुप के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक महेश गोयल, सुनील विकल, प्रदीप अग्रवाल, समर्पण समिति के अध्यक्ष अजय कंसल, राकेश, विजय गोयल, रंगेश त्यागी, भगवान दास बंसल, उमेश चंद बंसल, संजय मित्तल, आरबीए ग्रुप के चेयरमैन राधाबल्लभ अग्रवाल, रश्मि सिंघल, जितेन्द्र गर्ग, लव कुमार, तृप्ति गौतम, ललित अग्रवाल, ब्रजेश राघव आदि मौजूद थे।


0 Comments