महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग हुआ आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का शुभारम्भ


-ढोल नगाड़ों संग, कमला नगर, बल्केश्वर, राम बाग, ट्रांस यमुना, न्यू आगरा में हुआ भ्रमण

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 04 सितम्बर। आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का शुभारम्भ रविवार को महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारों व आरती संग हुआ। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित रथयात्रा ने ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग कमला नगर, बल्केश्वर, रामबाग, ट्रांस यमुना, सुल्तानगंज की पुलिया, न्यू आगरा, दयालबाग आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।
रथयात्रा में शहर के वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धा भाव के साथ भाग लिया। शुभारम्भ अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश संरक्षक विनय अग्रवाल, चेयरमैन ब्रज प्रदेश विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कहा कि लगभग पांच हजार वर्ष से अधिक पुराने इतिहास को समेटे अग्रोहा धाम (हिसार) पुन: भारत के धर्म केन्द्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। जिसमें आगरा के दानवीरों का भी विशेष सहयोग रहेगा। लगभग 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी माता लक्ष्मी के मंदिर के लिए आगरा के घर-घर से सहयोग दिया जाएगा। 
रथयात्रा के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक महेश गोयल, सुनील विकल, पार्षद सविता अग्रवाल, सुरेशचंद गर्ग, कौशल सिंघल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, टीएन अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय सिंघल, उमेश अग्रवाल, सुमन गोयल, हेमलता ग्रवाल, विनीता गोयल, हरिओम गोयल, निशा सिंघल आदि मौजूद थीं। 

Post a Comment

0 Comments