- सोरों के गंगा घाट पर विधि विधान के साथ होगा विसर्जन
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 सितम्बर । भटकती मृत आत्माओं को तृप्ति मिले, भगवान अपने श्रीचरणों में पुण्यात्माओं को स्थान दें, इसी इरादे से अज्ञात और ज्ञात अस्थियों का सोरों में विसर्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अस्थि कलश यात्रा निकली। जगह-जगह अस्थि कलशों को पुष्प वर्षा के साथ अंतिम विदाई दी गई।
कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालातों में कई हस्तियों का भी आसामयिक निधन हो गया था। गंभीर हालातों और मजबूरियों के चलते बिछुड़े लोगों के परिजन उनकी अस्थियां विसर्जित नहीं कर सके थे। इस कार्य का बीड़ा उठाया, क्षेत्र बजाजा कमेटी ने। पिछले तीन वर्षों के दौरान सुरक्षित रखें 3022 अज्ञात मृतकों के अस्थि फूलों को गंगा में विसर्जन करने से पहले अस्थि कलश यात्रा निकाली गई।
अस्थि कलशों को सुसज्जित मुक्ति रथ पर सजाया गया। कामाचछा देवी मंदिर, हाथी घाट पर कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह वघेल ने हरी झंडी दिखाकर विसर्जन यात्रा को रवाना किया। सायंकाल दरेसी स्थित होटल लाल्स-इन पर सिंधी सेंट्रल पंचायत की तरफ से पुष्प वर्षा करके अस्थि कलशों को अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्यामदास देवनानी, परमानंद आतवानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, जयरामदास होतचंदानी, नंदलाल आयलानी, राजकुमार गुरनानी, किशोर बुधरानी, भजनलाल प्रधान, जगदीश डोडानी, राजकुमार पथिक, जेठानंद पुरसरानी, गन्नू भाई, लक्ष्मण गोकलानी, रोहित अयलानी, अशोक कोडवानी, हरीश आसवानी, हरीश मोटवानी, शंकरलाल जगवानी, मेघराज शर्मा, विक्की गुरनानी, वासदेव गोकलानी, जगदीश मुखरेजा आदि मौजूद रहे।
लुहारगली व्यापार समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महामंत्री संजीव अग्रवाल, राकेश बंसल, राजेंद्र प्रसाद जैन, रवि अग्रवाल, रिंकू भाई, राजा भाई, अनुज गुप्ता, विपिन गोयल, अमित अग्रवाल, प्रदीप कागारोल, बंटी बरुआ, सुमित गुप्ता, रामअनिमेश शर्मा, नितिन गुप्ता, समकेत जैन आदि ने भी अस्थि कलशों को नमन किया।



0 Comments