Image

कल महिलाएं लगाएंगी श्याम नाम की मेहंदी  


-खाटू श्याम मंदिर में बहेगी भक्ति की रसधार

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 09 सितम्बर। ताजनगरी में फिर एक बार भक्ति की बयार चलने जा रही है। श्री भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार की ओर से 12 से 18  सितंबर तक जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कथाकार एवं भागवत मर्मज्ञ श्रद्धेय कृष्णांग गौरव महाराज भक्तों को अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान करायेंगे।
ट्रस्ट ने शुक्रवार को आमंत्रण पत्र विमोचन का वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में किया गया। संरक्षक नितेश अग्रवाल ने बताया कि कथा से पहले श्याम नाम की मेंहदी का आयोजन फुलट्टी स्थित मां भगवती मंदिर पर 10 सितम्बर यानी कल शनिवार को किया जा रहा है। कथा से पूर्व विशाल कलशयात्रा एवं निशान यात्रा विजय नगर कालोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। 
महामंत्री श्याम सुंदर माहेश्वरी ने बताया कि कलश यात्रा मार्ग में सुगन्धित इत्रों का छिडक़ाव एवं पुष्प वर्षा पूरे यात्रा मार्ग पर होगी। कलश यात्रा के बाद उसी दिन अर्थात 12 सितम्बर को ही कथा भी प्रारंभ होगी। मुख्य यजमान रौनक अग्रवाल ने बताया कि कथा में 15 सितम्बर को कृष्ण जन्मोत्सव, 16 सितम्बर को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग के दर्शन, 17 सितम्बर को तुलसी-शालिग्राम विवाह, 18 सितम्बर को श्री व्यास पूजन एवं पुष्प होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष राम माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, सचिव अनुराग शर्मा, अमित अग्रवाल, नीरज गर्ग, अमन गर्ग, मनोज चतुरानी, दिलीप अग्रवाल, नीरज मित्तल, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments