न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 अक्टूबर। सिंधियत की बयार ने रविवार की शाम को रंगीन बना दिया। देर रात तक सिंधी संस्कृति की बयार बहती रही। ‘ठार माता ठार…..’ समेत कई गीतों पर हर कोई झूमता रहा। रॉक स्टार नील की प्रस्तुतियों ने शाम को बेहद खास बना दिया।
पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की तरफ से आरबीएस कालेज (खंदारी परिसर) के राव कृष्ण पाल सिंह आडिटोरियम में दीवाली मिलन मेला आयोजित किया गया। इस दौरान सिंधी म्यूजिक और कल्चरल कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। रॉक स्टार नील ने अपने बैंड के साथ एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने अपने अंदाज में ‘ठार माता ठार, पहेंजे बचरन खे ठार, अम्मा आगे बी ठरीयो थई, हारें बी ठार…’, ‘चेको खट्टी आयो खैर सां हो जमालो….’, ‘जिए महिनजि सिंध, मां तघुरिया पहिनजि जिंद…’ जैसे सिंधी गीतों पर हर किसी को झूमने और थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इससे पूर्व मेले का शुभारंभ साईं झूलेलाल जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। संरक्षक घनश्यम दास देवनानी, गगन दास रमानी, परमानंद अवतानी अतिथियों में शामिल रहे। अध्यक्ष संजय हिंगोरानी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अपने अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में हिम्मत रमानी, जय प्रकाश केसवानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, उमेश नरसिया, प्रेम गुल, नंदलाल आयलनी, लालचंद ज्ञानी, कन्हैया लालवानी, निर्मल छाबरा, नरेंद्र कश्यप, सुभाष मंगवानी, महेश गंगलनी, राना भवानी, मनोज मोहनी, कुलदीप वत्यानी, नितिन आडवाणी, विजय पंजवानी, जीवट राम, राजकुमार माखीज किशोर बुधरानी, रोहित अयलानी, अमृत मखीजा, कमल छाबड़िया आदि का सहयोग रहा।
0 Comments