न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 09 अक्टूबर। रोज वर्ल्ड क्लब द्वारा महिला प्रोत्साहन के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन कमला नगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पी गुप्ता ने की। महिलाओं ने ठाकुर जी के वस्त्र व अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाए।
अंजली बंसल की स्टॉल सबसे आकर्षक रही। इसमें उन्होंने ठाकुरजी के वस्त्र श्रंगार इत्यादि सामान सामग्री रखी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे से अपनी क्रिएटिविटी शेयर की। इससे सभी को लाभ हुआ। शिल्पी गुप्ता ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने और उनको क्रिएटिव बनाने के लिए क्लब द्वारा लगातार आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम संचालन अंजली बंसल ने किया। कार्यक्रम में रेनू सिंघानिया, अर्चना अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं ।
0 Comments