न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने आगरा के युवा उद्यमी और समाजसेवी किशोर बुधरानी को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी है। किशोर बुधरानी अब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
एक युवा को आगे लाकर साफ संदेश दिया गया है कि जो संगठन और समाज में सक्रिय रहेगा, उसे बड़ दायित्व दिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने किशोर बुधरानी पर अपना पूरा भरोसा भी जताते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वह व्यापारियों के हित का सर्वोपरि ध्यान रखेंगे। वहीं नवागत प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर बुधरानी ने बताया कि वह व्यापारियों की समास्याओं के समाधान को लेकर हमेशा साथ खड़े हैं। उनके लिए संगठन स्वयं से पहले है।
किशोर की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, निर्मल जैन, मेघराज दियालानी, सुदेश अग्रवाल, डीसी मित्तल, सुनील जैन, रोहित अयलानी, सुलेमान, राजेंद्र कुमार, गन्नू भाई, नरेश धीरमलनी के साथ ही उन्हें सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, गागनदास रमानी, धनश्यामदास देवनानी, परमानंद आतवानी, राज कोठारी, हेमन्त भोजवानी,सुशील नौतनानी, जयप्रकाश केशवानी, अमृत माखीजा, जेपी धर्माणी, अशोक चावला, और नरेश देवनानी आदि ने उन्हें घर पहुंच कर बधाई दी है।
0 Comments