-पुणे में ओलंपियन भास्करन एकेडमी को 23-0 से रौंदा
-मनीष कुमार रहे शानदार, दागे सर्वाधिक 10 गोल
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 अक्टूबर। एसएनबीपी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट पुणे में आज शनिवार को शुरू हो गया। उद्घाटन मुकाबला आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी और ओलंपियन भास्करन एकेडमी के मध्य खेला गया। इसमें आगरा ने 23-0 से बड़ी जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आगरा की इस जीत में सबसे अहम योगदान मनीष कुमार का रहा, जिन्होंने दस गोल दागे। इसमें सात फील्ड गोल और तीन पेनल्टी कॉर्नर पर थे।
मनीष ने मैच के दूसरे मिनट में ही गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई जो लगातार बढ़ती गई। मनीष के अलावा दिव्यांशु शर्मा ने तीन, कुनाल सिंह, आयुष भट्ट और आकाश राजभर ने दो-दो गोल किए। नितिन, अंकित, अनुराग, दिनेश शर्मा ने एक-एक गोल किया।
सुख जीवन सपोर्ट्स एकेडमी हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी खालसा इंटर कॉलेज आगरा के शामिल हैं। आगरा की टीम की इस बड़ी एकतरफा जीत पर मास्टर हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, धर्मेंद्र बघेल, अमरजीत सिंह परमजीत सिंह पम्मी, हरपाल सिंह चाहर, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय नेहरू, रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, पंकज कश्यप, ज्ञानेंद्र यादव, संदीप परिहार, श्वेता सिंह, उपमा सिंह आदि ने खुशी जताई। इस टीम के कोच दलीप शर्मा और मैनेजर हैं अजय कुमार सिंह राजपूत।
0 Comments