दीवानी में सम्मानित किए थाना पैरोकार



-थाना पैरोकार फौजदारी न्याय व्यवस्था की रीढ़ होता है: जिला जज
-पुलिस वालों का सम्मान किया जाना स्वागत योग्य कदम- एसपी सिटी


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अक्टूबर। पुलिस थानों और न्यायपालिका के बीच थाना पैरोकार एक सेतु का निर्माण करते हैं। यदि यह शिथिल हो जाएंगे तो न्यायपालिका को कार्य करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए कहा जाता है कि थाना पैरोकार दांडिक न्याय व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। यह कहना है जनपद न्यायाधीश विवेक संगल का, जिन्होंने गुरुवार को दीवानी में आयोजित पांचवे पैरोकार सम्मान समारोह में थाना पैरोकारों का उत्साहवर्धन किया। 
 गुरुवार को दीवानी परिसर में डीजीसी दाण्डिक एडवोकेट बसंत कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने आयोजित किया यह सम्मान समारोह। इस मौके पर एसपी सिटी विकास कुमार ने कहा की अधिवक्ताओं के द्वारा पुलिस वालों का सम्मान किया जाना स्वागत योग्य कदम है। इससे पैरोकारो का उत्साहवर्धन होता है, जिससे वे अपने कर्तव्य पालन में हमेशा सजग रहते हैं। उन्होंने कहा कि पीडि़त को न्याय दिलाने में पर्दे के पीछे से पैरोकार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
एसीएम रामप्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब न्यायालय से अपराधी को दंड मिलता है तो समाज में सुरक्षा का संचार होता है। गवाहों को न्यायालय में समय से बुलाकर त्वरित न्याय की संकल्पना को साकार करने में पैरोकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीजीसी बसंत गुप्ता ने कहा कि हमने यह कार्यक्रम पांच वर्ष पूर्व प्रारंभ किया था। यह पैरोकारों का सम्मान हमारे उन साथियों का सम्मान है, जिनकी तत्परता और समझदारी से शासकीय अधिवक्ता अपने कार्य को सफलतापूर्वक निष्कर्ष तक पहुंचा पाते हैं। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप स्वामी मेहरा, पूर्व डीजीसी रिवेन्यू एडवोकेट अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व डीजीसी क्राइम अशोक गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता निर्भय गुप्ता, आगरा बार के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, सेक्रेटरी शिशुपाल कसाना का सम्मान किया गया।
ये लोग रहे मौजूद 
समारोह में एडीजीसी मंगल सिंह, एडीजीसी अनंत विश्वेंद्र सिंह चौहान, शशि शर्मा, योगेश बघेल, सुभाष गिरी, आदर्श कुमार, हेमंत दीक्षित, सत्य प्रकाश धाकड़, राजीव ढाकरे, संतोष भाटी, नाहर सिंह, राहुल सिसोदिया, ताराचंद यादव, शिवकांत शर्मा, प्रदीप शर्मा, मधु शर्मा, पूनम गुप्ता, देवी सिंह सोलंकी, ऋषभ कुमार जैन, रूपेश कुमार, अजय गिर्ज, हरीबाबू, मोहित पाल, शंकर कुलश्रेष्ठ, नरेंद्र सिंह, विमलेश आनंद, शशि प्रकाश भारद्वाज, विजय किशन लवानिया, राधा कृष्ण गुप्ता, माधव शर्मा, सत्येंद्र प्रताप गौतम, मोकम सिंह, विवेक तिवारी।
उत्कृष्ट पैरोकारी के लिए इन्हें मिला सम्मान
आगरा।  उत्कृष्ट पैरोकारी के लिए सम्मान पाने वाले पैरोकारों में हरिदत्त थाना बरहन, अजय कुमार थाना ताजगंज, अश्वनी थाना सिकंदरा, गजेंद्र गोदाम शाम थाना जगदीशपुरा, पवन कुमार थाना मलपुरा, रमाकांत थाना मंटोला, भूपेंद्र थाना बाह, प्रहलाद सिंह कागारौल, प्रवीण थाना सैयां, रमाकांत थाना शाहगंज, विकास, योगेश कुमार लोहामंडी, प्रीति महिला थाना, चंचल कुमार एत्मादपुर, सुमित कमला नगर, राकेश बाबू यादव इरादत नगर, पवन कुमार शमशाबाद, शुभम साइबर क्राइम शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments