विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज और 24 युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित



  • दर्शन लाल अरोड़ा, महेश चंद शर्मा, रेणुका डंग और अरुण डंग को मिला संरचना सोशल फाउंडेशन उत्कर्ष अवार्ड-2022


न्यूज स्ट्रोक 
आगरा, 19 अक्टूबर। संरचना सोशल फाउंडेशन द्वारा बुधवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में युवोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनुभव और परिवर्तन के सुखद संयोग को सबकी सराहना मिली।
मुख्य अतिथि दर्शन लाल अरोड़ा ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। संरचना सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश अरोड़ा ने कहा कि युवाओं के जोश और बड़ों के होश से ही सफलता का कोष मिल सकता है। इस दौरान आगरा पब्लिक स्कूल और अन्य स्कूलों की 24 युवा प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मेहंदी में अनम परवीन, कौम्या अग्रवाल और सुहानी वर्मा, रंगोली में परीतिका वर्मा, मृदुला गुप्ता और जतिन कुशवाह, कोलाज में तनिष्का अग्रवाल, अंशिका यादव और सानिया आर्य, स्टोरी राइटिंग में रिशिका चोपड़ा, सुरभि महाजन और अमानत कौर, कनक शिवहरे, नव्या जैन, इरिन शिंजोमोन, वैभवी जादौन, तेजल सिंह और अनन्या अग्रवाल, मटकी सज्जा/दीप सज्जा जूनियर वर्ग में मानवी शर्मा, साइमा खान और अशिस्ती अग्रवाल तथा सीनियर वर्ग में तान्या अग्रवाल, तूलिका सिंह और संस्कार गर्ग क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए। साथ ही 150 युवाओं को भी सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा समाजसेवी दर्शन लाल अरोड़ा, आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश चंद शर्मा, डाइटिशियन रेणुका डंग, साहित्यकार अरुण डंग को संरचना सोशल फाउंडेशन उत्कर्ष अवार्ड-2022 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश अरोड़ा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. नीतू चौधरी ने किया। इस अवसर पर संरचना सोशल फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. मधु भारद्वाज,  सचिव सोनल मित्तल, शिपुल गुलाटी, प्रतीक्षा शर्मा, शिल्पा अग्रवाल, अंकित मल्होत्रा, करन बत्रा, प्रधानाचार्य पूनम माहेश्वरी और रोहित कत्याल भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments