अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने शहीद स्मारक पर मनाया गणतंत्र दिवस, किया पैदल मार्च


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने देश के 74वे गणतंत्र दिवस एवम बसंत उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष रविकांत शर्मा के नेतृत्व में मंडल कार्यालय श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर अरतौनी पर हवन पूजन कर मां सरस्वती तथा भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बसंत उत्सव की बधाई दी। प्रसाद वितरण किया गया।
उसके उपरांत संगठन के वरिष्ठ एवं संघ के सामाजिक सदभाव ब्रज प्रान्त प्रमुख हरी शंकर शर्मा के नेतृत्व में स्पीड कलर लैब से एक पैदल मार्च निकाला गया जो कि शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुआ शहीद स्मारक हरी शंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रविकांत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष संजय मुदगल ने देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर हरिशंकर शर्मा और मनोज पाण्डेय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों का बलिदान हम कभी नहीं भुला सकते। उनकी ही वजह से आज हम इस खुले वातावरण में चैन की सांस ले रहे हैं। मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा (व्यापार प्रकोष्ठ) मंडल सचिव भोले शंकर उपाध्याय, जिला सचिव संजय शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में समस्त सदस्यों ने 50 दीप प्रज्ज्वलित किए।



इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, जिला आईटी सेल प्रभारी विजय शर्मा, जिला सचिव राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (चिकित्सक प्रकोष्ठ) डॉक्टर चेतन, जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र सारस्वत, जिला संगठन मंत्री मोहित शुक्ला, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (शिक्षक प्रकोष्ठ) डॉ तारकेश बरुआ, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि शर्मा, रमेश गोस्वामी, फतेहपुर सीकरी विधानसभा अध्यक्ष ललित नारायण शर्मा, सुमित पाठक, प्रकाश शर्मा, अनुज पंडित, सुनील उपाध्याय, मनोज त्रिपाठी, शोभित कांत मिश्रा, अमन पाठक,अमित शर्मा, दिव्यांश शर्मा, उमाशंकर कटारा, भोलाराम शर्मा, संतोष शर्मा, राकेश द्विवेदी, बृजेश पचौरी, मनोज शर्मा, राशि घरकोर और देवेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments