राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में आगरा दोनों वर्गों में बना ओवरऑल चैंपियन

 


»जीते 43 स्वर्ण,19 रजत व 17 कांस्य पदक सहित कुल 79 पदक

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 16 जनवरी। सिकन्दरा स्थित होली पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में सम्पन्न हुई 39वीं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आगरा ओवरऑल चैंपियन बना। आगरा ने 43 स्वर्ण,19 रजत और 17 कांस्य पदक सहित 79 पदक जीते। इन शानदार प्रदर्शन से टीम 734 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता रही।
अलीगढ़ की टीम सात स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदकों सहित 143 अंकों के साथ प्रथम उपविजेता, गाज़ीपुर टीम चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित 93 अंकों के साथ द्वितीय उपविजेता रही। कानपुर टीम चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित 77 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रही। बदायूं की टीम तीन स्वर्ण, तीन  रजत और एक कांस्य पदक सहित 62 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि आगरा स्मार्ट सिटी सलाहकार रोहित बंसल, जिला ताइक्वान्डो संघ आगरा के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर शर्मा, निदेशक होली पब्लिक स्कूल शमी तोमर, सीईओ संगीता शर्मा, रोहन शर्मा, देवजीत घोष, रूपेश अग्रवाल और अरुण शर्मा ने विजेता टीमों को चमचमाती ट्राफी व विजेता खिलाडिय़ों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव पंकज शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सरदार अजय पाल सिंह, अभिषेक शर्मा, मृतुन्जय कुमार, मनोज पाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अजीत गुप्ता, नितेश जौहरी, आलोक, अंतिमा सोलंकी व प्रीती रस्तोगी रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
स्वर्ण पदक विजेता बालिका:-समृद्वि शर्मा, सोनम आनन्द, खुशी चौधरी, परी जैन, साक्षी, मान्या शेरावत, वर्षा चौहान, तृप्ति सविता, पीयुष भारती, सुनिधि, कशिश, तनवी, अनीशा चतुर्वेदी, रिद्धी, सुहानी गुप्ता, रिशिका शर्मा, सृष्टि मेहरे।     
स्वर्ण पदक विजेता बालक:- पारस कुमार, सुखवीर सिंह, आशीष कुमार, विशाल शर्मा, रितिक राजौरिया, करन वर्मा, नितिन बघेल, सत्यम श्रीवास्तव, रूद्र महेश्वरी, मुस्तफा अली, हर्ष कुमार, अमिताभ तिवारी, अंश कुमार, अमन कुमार, करन कुमार, विशाल कश्यप, शेखर सिह, आदित्य जैन, करन सरोज, दिव्यान्शु तिवारी, दीपान्शु जैन, मोहम्मद एहतेशम कमाल, किशन सिंह, कुनाल सिंह, सुयश शर्मा, प्रणव कुमार, आकाश कुमार, हिमान्शु व राग रस्तोगी।

Post a Comment

0 Comments