-कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बांटे गर्म वस्त्र और फल
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 जनवरी। पृथ्वीनाथ मंदिर पर पंडित देवेशचौरी की माता स्वर्गीय कुसुम पचौरी की स्मृति में शौल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने माताओं और बहनों को शॉल और फल वितरित किए। मंदिर के पुजारी अजय राजौरिया ने भगवान भोलेनाथ का महा अभिषेक और आरती मुख्य अतिथि और आयोजकों द्वारा करार्ई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा नर सेवा यानि नारायण सेवा। इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं है। समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राम बाबू हरित, महानगर मंत्री वीरेंद्र श्रीवास्तव, भगवताचार्य पंडित हरी किशोर शास्त्री, मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रदीप उप्रेती, मुकेश कुशवाह, मुकेश कुशवाह, पार्षद उमेश परवानी और शिवम सागर, सुनील करमचंदानी, किशन कटारा, विनोद उप्रेती, रितेश शुक्ला, घनश्याम हेमलानी, भाजपा नेता राकेश राजौरिया, संतोषी लाल वर्मा, आकाश वर्मा, आनंद बसबाल, आनंद गोस्वामी, मीनाक्षी वर्मा , निशा शर्मा, रश्मि जैन आदि मौजूद रहे।
0 Comments