-आज बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर यमुना मैया को ओढ़ाई जायेगी चुनरी
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 मार्च। यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से यमुनोत्सव चुनरी मनोरथ के तहत कलश यात्रा निकाली गई। कमला नगर साई मंदिर से कलश यात्रा रवाना हुई और बल्केश्वर बाजार से होते हुए पार्वती घाट यमुना आरती स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। कलश यात्रा में राधा कृष्ण का रथ पीछे चल रहा था। कलश यात्रा के दौरान भक्तगण नाच रहे थे।
संस्थापिका नीतू शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में 101 युवतियां व महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। शोयायात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आज पार्वती घाट पर प्रात: सात बजे मनोकामना सिद्द यज्ञ, दोपहर तीन बजे चुनरी मनोरथ, सांय छह बजे भजन संध्या और सांय सात बजे यमुना मैया की महाआरती होगी।
अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने बताया कि यमुना जी को इस पार से उस पार तक 108 चुनरी नौकाओं में बैठकर श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन के साथ धारण करायी जाएगी। आयोजन के लिए पार्वती घाट पर नौकाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। समापन सांय आठ बजे घाट पर यमुना मैया की महाआरती कर हुआ। इस अवसर पर कशिश नैनानी, विनीता गोयल, राखी अग्रवाल, रेनू गुप्ता, सारिका गर्ग, हर्षा धवन, श्वेता अग्रवाल, भावना सिंघल, मोना सिंह, आकांक्षा गुप्ता, साधना वर्मा, इशिका गुप्ता, बबिता श्रीवास्तव, एकता पमनानी, पूनम मदनानी, फलक नैननी, शशि गुप्ता, मधु चौहान, सोनाली खेमनानी, आरती गुप्ता, अंजू गर्ग, रश्मि गुप्ता, दीपा शर्मा, ममता वर्मा, प्रियंका वर्मा, सोनिया गोयल प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।


0 Comments