नवरात्र रास गरबा: बृज की माटी में दिखे गुजरात की संस्कृति के रंग



-एडीए के जोनल पार्क में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन  
- देर रात गरबा की मस्ती में डूबे नज़र आये आगराइट्स  
- निरंतर आयोजन संकल्प के साथ हुआ नवरात्र रास गरबा का समापन


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 मार्च। गुजराती पारंपरिक नृत्य और ब्रज मंडल की साझा संस्कृति का अद्भुत मिलन, गरबा और डांडिया पर थिरकते युगल। कुल मिलाकर बेहतरीन माहौल। मौका था आगरा विकास प्राधिकरण की पहल पर इनक्रेडिबल ताज कंसट्र्स  के अंतर्गत आगरा की सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ‘नवरात्र रास गरबा’ कार्यक्रम के समापन का। गुरुवार को जोनल पार्क ताज नगरी के एमफी थियेटर पर आयोजित इस आयोजन में जहां लखनऊ से आये अक्षय कुमार एण्ड ग्रुप ने गरबा की एक से एक धमाकेदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया तो वहीं मौजूद  लोगों ने  ताल से ताल मिला कर इस माहौल को  रंगीन कर दिया। एक और भक्ति रस में डूबे  युगल नजर आ रहे थे  तो दूसरी ओर ब्रज की संस्कृति ब्रज और  गुजरात पारंपरिक वेशभूषा  मैं लोग अद्भुत  आयोजन का एहसास करा रहे थे। माहौल ऐसा था कि मौजूद हर युगल गरबा की मस्ती में खुद को झूमने से नहीं रोक पाया। 
एक और गरबा जहां  गुजराती संस्कृति  और परंपरागत नृत्य को दर्शा रहा था वही  ब्रज मंडल  के रूप में सजाए गए जोनल पार्क में  यहां के स्थानीय  गांव के  दर्शन  नजर आए। बरसाना, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल, नंदगांव, मथुरा को बड़े खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। खासतौर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोग लगातार फोटो खींचते नजर आए। इस अद्भुत नजारे को देख हर कोई भक्ति रस में डूबा नजर आया।   
कार्यक्रम समापन के मौके पर आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, अशोक ग्रुप की चेयरमैन डॉ. .रंजना बंसल, अप्सा अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।  एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ इस मौके पर कहा कि शहर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं का इस आयोजन को लेकर जिस तरह का रुझान देखने को मिला है वह निश्चित रूप से हमें प्रोत्साहित करता है आज जिस प्रकार संस्थाओं ने निरंतर आयोजन करने का संकल्प दोहराया है वह निश्चित रूप से आरा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है।  
इस मौके पर मुख्य रूप से रहे मौजूद
अप्सा अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता, एडीए के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पूरन कुमार, अभिनेता एवं रंगकर्मी डिम्पी मिश्रा, सीएस अनुज अशोक, आईएमए के सचिव डाॅ. पंकज नगाइच, मुकेश जैन, डीजीसी अशोक चौबे, टूरिज्म गिल्ड के हरिसु कुमार, पूनम सचदेवा, डाॅ.डीवी शर्मा, डाॅ. अनूपम शर्मा, डाॅ. अनूपम शर्मा, डॉ. परणिता बंसल, आशु मित्तल, वत्सला प्रभाकर, शिखा जैन, सुमन सुराना, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि। संचालन प्रख्यात गजल गायक सुधीर नारायण ने किया।

Post a Comment

0 Comments