विश्व जागृति मिशन के साथ यज्ञ में आहुतियां डालकर किया नववर्ष का स्वागत



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 मार्च। नव वर्ष की पूर्व बेला पर विश्व कल्याण के लिए विश्व जागृति मिशन द्वारा सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। सदर स्थित माना मण्डपम में आयोजित सात हवन कुंडों का निर्माण किया गया, जिसमें 100 से अधिक परिवारों ने विधि विधान व वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति दी। आरती के साथ यज्ञ का समापन हुआ।
श्रीगणेश आराधना के साथ प्रारम्भ हुए यज्ञ में परिवार के बच्चों, युवा व बुजुर्गों सहित तीन पीढ़ी के सदस्यों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। मिशन के कोषाध्यक्ष एमएस रावत ने बताया कि 32 वर्ष पूर्व रामनवमी के दिन संतश्री सुधांसु जी महाराज द्वारा मिशन की स्थापना की गई थी। तब से विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सोनपाल कुशवाह, राकेश सिन्हा, रणवीर सिंह, जेपी सिंह, श्याम सिंह, केएल बघेल, राजीव वर्मा, शिवम मंगल, मीतारानी, कुमकुम सिन्हा, सुशीला कुशवाह, विनय कुमार कुशवाह, आरएन शर्मा, तारादेवी, सतीश शाल्या, जगत सिंह, कौशल किशोर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments