👉स्पाइशी शुगर संस्था के कार्यक्रम में रैम्प शो, हॉलीवुड-बॉलीवुड के तड़के के साथ भारत के विभिन्न प्रांतों की परम्परा के रंग भी बिखरे
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 अक्टूबर। दिलकश हसीनाओं का मेला जगमग सितारों की दुनियां से कुछ कम नहीं था। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा होटल मुगल में सजी बाहरों की महफिल में आज दुनिया का ऐसा कोई रंग नहीं था जो न हो। हॉलीवुड-बॉलीवुड की तड़क भड़क के साथ भारतीय संस्कृति की सादगी और संस्कृति भी थी। पंजाब के ढोल-नगाड़े, खेत खलिहान तो गुजरात का गरबा और महाराष्ट्र का नृत्य लावनी भी था। संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं... गीत गाते हुए मंच पर थिरकते हुए पहुंचीं तो महफिल की सभी शोख हसीनाएं भी उनके साथ झूमने लगी।
मस्ती और दिल को छू लेनी खुशी के साथ सम्पन्न हुए रैम्प शो का शुभारम्भ शिव स्तुति सत्यम शिवम सुन्दरम के साथ हुआ। सबसे पहले जहां रैट्रो थीम रैम्प शो के जरिए मैं तेरी चांदनी, मैं महलों की शहजादी जैसे गीतों पर रैम्प शो कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई।
मुगल थीम, वेडिंग थीम, पंजाबी थीम, वॉलीबुड थीम पर संस्था की सदस्याओं ने रैम्प पर फैशन के सतरंगी रंग बिखेरे। रैम्प शो उत्साह और उमंग से इतना भरा था कि दर्शक दीर्धा में बैठी सदस्याएं भी हर थीम के रैम्प शो पर थिरकती नजर आयी।
इस अवसर मेयर हेमलता कुशवाह, मधु बधेल, डॉ. रंजना बंसल, बबिता चौहान, पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर, कोमिला, गरिमा, नीतू चौधरी, मीनल, साइशा, स्नेहा, कृतिका, रेनू लाम्बा, रिम्पी, पूजा, हरमीत, रादिका, रुचि, स्वाति, मिनी, रचना, जिज्ञा, सौम्या, प्रीति गुप्ता, प्रियंका, सिमरन, शिल्पा, निष्ठा आदि ने रैम्प वॉक किया।
0 Comments