सिंधु सभा के महानगर अध्यक्ष बने अमृत माखीजा और राजकुमार गुरनानी महामंत्री



न्यूज़ स्ट्रोक 

आगरा, 05 अक्टूबर। भारतीय सिंधू सभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अमृत माखीजा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ व्यापारी नेता राजकुमार गुरनानी महामंत्री होंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किशोर बुधरानी दी गई है। इसके अलावा मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, नरेश देवनानी संरक्षक बनाए गए हैं।
भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्नानी, प्रदेश सरक्षक घनश्याम दास देवनानी और प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के जरिए समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सिंधी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी वे सक्रिय रहेंगे। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर  रोहित आयलानी,सुशील नोतनानी ,जगदीश डोडानी,अशोक पारवानी, दौलत खुबनानी,जय प्रकाश केशवानी,जय किशन बुधरानी,हरेश पंजवानी आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments