आगरा की सुखजीवन हॉकी टीम ने गोवा पर कर दी गोलों की बारिश, 14 -0 से रौंदा



🏒ऑल इंडिया नेहरू हॉकी के उद्घाटन मैच में दर्ज की ऐतिहासिक जीत 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 अक्टूबर। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेली जा रही ऑल इंडिया नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी ने गोवा के खिलाफ गोलों की बारिश कर दी। प्रतियोगिता के पहले मैच में सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी ने गोवा को एकतरफा मुकाबले में 14-00 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। हर क्वार्टर में गोवा के खिलाफ आगरा के खिलाड़ियों ने गोवा की रक्षा पंक्ति को भेदकर गोल दागे।
सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन राजीव सोई ने बताया कि पहले क्वार्टर में ही तीन गोल दागकर टीम ने गोआ के खिलाफ बढ़त बना ली। दूसरे और तीसरे हाफ में 3-3 गोल किए। चौथे हाफ में सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पांच गोल दागकर गोवा की रक्षा पंक्ति को तहस नहस कर दिया। सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी के दिव्यांशु शर्मा और गौरव यादव ने 3-3 गोल, कप्तान मनीष प्रजापति, तुषार शर्मा, शिवम पटेल ने 2-2-2 गोल और मिथलेश और अंकित ने 1-1 गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ऑल इंडिया नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के इतिहास में आगरा की टीम ने पहली बार इतने बड़े अंतर से उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की।
 आगरा टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर आगरा के खेल जगत के सभी प्रमुख लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments