जनपदीय माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि परशुराम और श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज बने विजेता

 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 अक्टूबर। 67 वीं आगरा जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता  बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज ने जीत ली है । वहीं बालिका वर्ग में ओवर ऑल विजेता श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज रहा।
श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बल्केश्वर के प्रांगण में अण्डर-14, 17 व 19 वर्ष जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज 14 स्वर्ण, 05 रजत और 05 कांस्य पदक सहित कुल 228  अंक लेकर विजेता रहा। संतराम  इंटर कॉलेज 53 अंक लेकर उपविजेता रहा जबकि 43 अंक लेकर एमडी जैन इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। 
बालिका वर्ग में श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बल्केश्वर 15 स्वर्ण, 0 8 रजत और 0 7 कांस्य पदक सहित कुल 271  अंक लेकर विजेता जबकि क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज 04 स्वर्ण, 14 रजत व 06 कांस्य पदक सहित कुल 176  अंक  लेकर उपविजेता रहा।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पीयूष शर्मा ने किया। पुरस्कार वितरण प्रबंधक नरेंद्र कुमार तनेज़ा एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ आगरा के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर किया। रूपेष अग्रवाल, देवजीत घोष, प्रदीप गौड़, स्वाती शुक्ला, चंचल आहूजा, प्रियंका यादव, सीमा शर्मा, शैलजा सूद, राजेश कुमारी, गुरप्रीत कौर व शालिनी सोम आदि ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा, करन वर्मा, नितिन बघेल, आलोक, मनोज कुमार पाल, राहुल कुमार, शिवानी सविता, अजीत गुप्ता, मोहित पराशर, पारस बघेल, विवेक अग्रवाल व देव कुमार ने सम्पन्न कराई। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी फ़िरोज़ाबाद में 26 अक्तूबर को आयोजित होनेचाली 67वीं मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
बालक वर्ग 
अण्डर- 14 वर्ष-फ़लक भारद्वाज, वैभव शर्मा, आरिफ़, आदित्य, श्रेयांश यादव, हर्षित, निकुंज बिहारी, अर्जुन व राजीव कुमार वर्मा।
अण्डर-17 वर्ष- माधव मित्तल, अक्षय विश्वकर्मा, जतिन मौर्य, लक्की कुमार, मोहित शिरोमणि, अरुन, नवनीत, रितिक चौधरी व लोकेंद्र कुमार।
अण्डर-19 वर्ष-सिद्धेश्वर तिवारी, नीरज, हर्ष वर्धन बैरागी, कार्तिक सिंह, गिरजेश बघेल, विशाल शर्मा, हर्षित, वसीम ख़ान, रोहित कुमार व समीर बघेल।
बालिका वर्ग
अण्डर- 14 वर्ष-  प्रांशी राठौर, सना, सोनाक्षी, छवि 
कनिका, पायल राठौर, प्राची, भूमि यादव, सगुन राठी।
अण्डर- 17 वर्ष- नीतू,वैष्णवी, राशी, पंखुड़ी मेहरा, शानवी, तृप्ति सविता, सोनिया शर्मा, सानिया, निशा सविता, भूमि गुप्ता, परी बंसल, तास्वी व समीक्षा मुद्ग़ल।
अण्डर -19 वर्ष-पूर्णिमा सेन, पूजा शाक्य, निशा कुमारी, प्रिया सिंह, मुस्कान,  परी कुमारी, ख़ुशी गुप्ता, पल्लवी गौर, मनीषा लोहानी, सौम्या डागुर, अनुष्का व सुंदरी।

Post a Comment

0 Comments