👉उत्तर प्रदेश की जानी मानी तलवारबाजी कोच हैं सुमन सिंह
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की तलवारबाजी कोच सुमन सिंह 25 से नौ नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में तकनीकी निर्णायक के रूप में नजर आएंगी।
सुमन सिंह पिछले 12 सालों से तलवारबाजी का प्रशिक्षण दे रही हैं। इन 12 सालों में इन्होंने आगरा मंडल को राज्य स्तर पर 84 पदक, राष्ट्रीय स्तर पर 8 आठ पदक विभिन्न खिलाड़ियों के जरिए दिए हैं। वर्ष 2015 में राष्ट्रीय खेलों में आगरा की दो महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम की प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2022 के फर्स्ट फेंसिंग वुमन लीग में आगरा की एक बालिका इंडिया 32 रैंक में शामिल हुई। पैरा फेंसिंग के खिलाड़ी भी सुमन सिंह प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर आठ पदक प्राप्त कर चुके हैं। सुमन 2016 से 2020 तक फिरोजाबाद के दाऊ दयाल स्टेडियम में कोच के रूप में कार्यरत रहीं। सुमन सिंह को राष्ट्रीय खेलों में तकनीकी निर्णायक बनाए जाने पर आरएसओ सुनील चंद्र जोशी, जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. हरी सिंह यादव, सचिव रीनेश मित्तल आदि ने शुभकामनाएं दीं।
0 Comments