🏑आगरा का 32 साल का सूखा होगा खत्म, दिल्ली में 26 अक्तूबर से दो नवंबर तक खेला जाएगा प्रतिष्ठित स्कूली टूर्नामेंट🏑
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 अक्टूबर। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑल इंडिया नेहरू अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर 32 साल से आगरा का सूखा खत्म करेगी। 1991 में एनसी वैदिक इंटर कॉलेज की टीम ने आखिरी बार टूर्नामेंट में आगरा का प्रतिनिधित्व किया था। रविवार सुबह टीम हॉकी ओलंपियन जगबीर सिंह से आशीर्वाद लेकर टूर्नामेंट के लिए रवाना हो गई।
एकेडमी के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि एकेडमी को पिछले दो सालों में किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है। एकेडमी ने टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 10 अक्टूबर से ही एकलव्य स्टेडियम में कठिन अभ्यास शुरू कर दिया था। मुख्य कोच अजय राजपूत तथा सहायक कोच दिलीप शर्मा की देखरेख में 27 संभावित खिलाड़ी सुबह/शाम कड़े अभ्यास में जुटे रहे। एकेडमी के सचिव अमिताभ गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार निगाह रखी। दो दिन पहले हुए अंतिम ट्रायल के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ। रविवार को हॉकी ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी जगबीर सिंह ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान करते हुए आशीर्वाद देकर रवाना किया। इस दौरान संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
टीम के कप्तान हैं मनीष प्रजापति
अखिल भारतीय नेहरू हॉकी टूर्नामेंट खेलने रवाना हुई टीम का कप्तान मनीष प्रजापति को बनाया गया है। इसके साथ टीम में दिनेश शर्मा, अभिषेक, दिव्यांशु शर्मा, मोहम्मद इमरान (गोलकीपर), अंशु पांडे, मिथलेश कुमार, गौरव यादव, शिवम पटेल, आयुष भट्ट, गोविंद यादव, तुषार शर्मा, कुनाल सिंह, अजीत कुमार, सुजीत कुमार, रोहित कुशवाहा शामिल हैं।
0 Comments