![]() |
मुख्य अतिथि आशुतोष पांडे (डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स) श्री राम जानकी और लक्ष्मण जी के स्वरूपों को माला पहनकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 26 नवम्बर। देव दीपावली के पावन पर्व पर ब्राह्मण संगठनों में इस समय सबसे सक्रिय परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट का दीपोत्सव और महाआरती कार्यक्रम सकारात्मक भवन बल्केश्वर घाट पर भव्यता के साथ सम्पन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष पांडे (डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स) रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पांडे और बालिकाओं ने मुख्य अथिति का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि आशुतोष पांडे और मनोज पांडे ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उसके उपरांत भगवान राम माता जानकी लक्ष्मण जी की झांकी ने अवध में राम आए हैं.. की मधुर ध्वनि पर प्रवेश किया। अंत में सभी ने यमुना मैया की आरती की। मुख्य अतिथि ने कहा कि वह तन मन धन से विप्रजनों के साथ हैं। उनसे जो भी बन पड़ेगा वह करने के लिए तैयार हैं।
इस मौके पर उपाध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, ललित नारायण शर्मा, यमुना महा आरती के संयोजक हर्ष दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

0 Comments