न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 22 दिसम्बर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर समिति द्वारा 12वें अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से फतेहाबाद रोड स्थित अटल उद्यान (सेल्फी प्वाइंट) में किया जा रहा है। जिसमें प्रख्यात गीतकार सुधीर नारायण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं को संगीत के सुरों में पिरोएंगे। साथ ही देश के प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की बयार को बहाएंगे।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन व प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे। यह जानकारी एडीए के अधिशासी अभियन्ता पूरन कुमार, अटल गीत गंगा आयोजन समिति के संयोजक अशोक कुमार चौबे ने जयपुर हाउस स्थित आवास विकास प्राधिकरण के लघु सभागार में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी बघेल व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी करेंगी। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने रचनाकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, शिखा सिंह, पदम गौतम, मोहित सक्सेना, अशोक कुमार सिंह अपनी रचनाओं से अटल गीत गंगा की संध्या को अपनी रचनाओं के मोतियों से सजाएंगे। साहित्य जगत के दो लोगों को अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
अशोक चौबे ने कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद राजकुमार चाहर, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति समेत सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएस की सहायक अभियन्ता मीनाक्षी,सुधीर नारायण, रुचि चतुर्वेदी, विजय दत्त पालीवाल, शिव शंकर शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद दुबे आदि मौजूद थे।
0 Comments