आगरा में हॉकी अंपायरिंग परीक्षा 29 अक्टूबर को

आगरा मंडल के एमपीएड और

बीपीएड पास भी ले सकेंगे भाग


न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। आगरा हॉकी द्वारा अंपायरिंग की परीक्षा का आयोजन 29 अक्टूबर  को कृष्णा पीजी कॉलेज बमरौली कटारा पर  किया जा रहा है।
जिला आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने बताया कि इस परीक्षा में आगरा के अलावा मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी तथा आसपास के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, बीपीएड, एमपीएड किये हुए छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश हॉकी के अंपायरिंग पैनल के चेयरमैन अविनाश श्रीवास्तव लखनऊ से परीक्षा लेने के लिए आगरा आएंगे। जबकि परीक्षा डॉ. जयशंकर यादव की देखरेख में संपन्न होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी जय शंकर यादव से मोबाइल नंबर 987097544 9 पर तथा आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम से 8218 501391 पर की जा सकती है।


Post a Comment

0 Comments