खेल जगत ने 11 खिलाड़ियों
को इस सूची में शामिल किया
मुकेश उपाध्याय ( न्यूज़ स्ट्रोक )
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में इतिहास रचने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि दहिया समेत खेल जगत के 11 दिग्गजों को मेजर ध्यानचंद 'खेल रत्न' अवार्ड के लिए नामित किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया है।
इस लिस्ट में महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पी राजेश, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी हैं। मशहूर फुटबॉलर सुनील छेत्री इस लिस्ट में शामिल हैं।

खेल जगत के इन 11 दिग्गजों को 'खेल रत्न' अवार्ड के लिए नामित किया गया है-
नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
रवि दहिया (कुश्ती)
पीआर श्रीजेश (हॉकी)
लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मिताली राज (क्रिकेट)
प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
सुमित अंतिल (भाला)
अवनि लेखारा (शूटिंग)

0 Comments