अखिलेश यादव से शिवपाल
को नहीं मिल रहा जवाब
मुकेश उपाध्याय
फर्रुखाबाद: प्रगति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मोहम्दाबाद के विवाह गांव में कैप्टन कामता प्रसाद यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है, बीजेपी को हटाने के लिए सभी सेक्युलर पार्टियों को एक होना पड़ेगा।
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनी 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा जब हम मंत्री थे तो किसानों को सरकारी खरीद केंद्र पर लाइन नहीं लगानी पड़ती थी।
लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग में भर दिए थे सारे पद
शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग में सभी पद भर दिए थे। अगर सरकार बनती है तो ऐसा कानून बनाएंगे कि किसी भी परिवार को कम से कम एक व्यक्ति को नौकरी मिले।
उन्होंने कहा अखिलेश यादव से गठबंधन करना चाहते लेकिन वहां से कोई जवाब ही नहीं मिल रहा। अखिलेश यादव को लगता है कि वह चुनाव जीत चुके हैं लेकिन अगर हम 403 विधानसभा चुनाव लड़ गए तो उनका क्या हश्र होगा, यह सभी लोग जानते हैं। बता दें, शिवपाल ने मौधा गांव में शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी अर्चना राठौर का मौधा में केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

0 Comments