मिडनाइट बाजार के रंग फन फूड शॉपिंग के संग


मिडनाइट बाजार में दिखा

रंग बिरंगा आगरा महोत्सव


बारह राज्यों से आए व्यापारियों की सजी स्टॉल्स

 मिडनाइट बाजार में खरीदारी करते लोग।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। चांद की रोशनी में नहाया आगरा महोत्सव यानी मिडनाइट बाजार। रावी इवेंट्स की ओर से कोठी मीना बाजार में आयोजित मिडनाइट बाजार की सतरंगी रोशनी में दमकती दुकानें ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। राजस्थान से उड़ीसा तक और उत्तर प्रदेश से जम्मू तक के प्रख्यात उत्पादों की बाजार में पहले दिन जमकर बिक्री हुई। डॉ. अमी आधार निडर पवेलियन में चलेगी साहित्यिक गतिविधियां, साहित्य प्रेमियों के लिए नया अनुभव रहेगा।
गुडवर्क पर नक्काशी वाले सहारनपुर के फर्नीचर, मुरादाबाद के पीतल के लड्डू गोपाल, जलेसर की पीतल की घंटी और वृन्दावन के ठाकुर जी की पोशाक खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ लगी रही । रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेले में पानीपत के हैंडलूम, खुर्जा की पॉटरी, भदोई का कारपेट, सहारनपुर का हस्तशिल्प और फर्नीचर, राजस्थान के नमकीन और अचार, मेडिकल हेल्थ उत्पाद, इंटीरियर डेकोरेशन के लिए फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, कंप्यूटर, गैजेट, गद्दे, डोरमैट, कुर्ती, कॉस्मेटिक्स, गर्म जैकेट, कोट आदि सामान विशाल रेंज के साथ सर्दी के मौसम में प्रयोग आने वाले गर्म उत्पादन की भरमार है।
इसके आलावा दीपावली के पूजन का सामान, रंगोली, साज-सज्जा और सजावट के समान मुख्या आकर्षण के तौर पर मेले में मिल रहे है।

साहित्य प्रदर्शनी में दिखेगा आगरा का इतिहास

साहित्यिक पुस्तक प्रदर्शनी के समन्वयक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से शहर के साहित्य, कला, संस्कृति के पुरोधाओं का भी स्मरण किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ 24 अक्टूबर से होगा। काव्य संग्रह, साहित्य संस्कृति को समर्पित पुस्तकों के अलावा आगरा के इतिहास को रेखांकित करने वाली पुस्तकें भी प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी के लिए पुस्तकें डा.राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु, सुशील सरित, परमानंद शर्मा के पास या रावी इवेंट के सूर्य नगर स्थित कार्यालय पर पहुंचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

समन्वयक डा.रजनीश त्यागी के अनुसार 25 अक्टूबर को साहित्य संगीत संगम की विचार गोष्ठी में 'हिंदी के प्रचार-प्रसार में फिल्मों को योगदान' विषय पर होगी, आराधना संस्था द्वारा 26 अक्टूबर को विचार गोष्ठी 'समसामयिक मुद्दों पर रहे साहित्यकार की पैनी नजर' विषय पर होगी, कला साधिका समिति व संरचना साहित्य पटल की ओर से 27 अक्टूबर को 'हिंदी उपन्यास तब' विषय पर विचार विमर्श होगा। 28 अक्टूबर को आर्थर गिल्ड के आगरा चैप्टर की विचार गोष्ठी का विषय 'इंटरनेट मीडिया' होगा। 29 अक्टूबर को संस्थान संगम की काव्य गोष्ठी होगी।
समन्वयक अमित सूरी ने बताया कि यहां शहरवासियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क  है। प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 10  बजे तक आयोजन चलेगा। मुख्य द्वार पर आने वाले सभी ग्राहकों को सेनेटाइज़ेशन के साथ मास्क और दो गज की दूरी के पालन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुज परमार, मुनेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, विनय सिन्हा, कुलदीप भदौरिया, अश्वनी वर्मा, मीडिया प्रभारी विमल कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


 











Post a Comment

0 Comments