बारिश में बड़े पेड़ गिरे तो
लकड़ी ले गए टेंपो में भर के
| बल्केश्वर में पेड़ गिरने के बाद का दृश्य |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। पिछले दो-तीन दिनों में हुई भारी बारिश ने लोगों के सामने भारी परेशानियां पैदा कीं। किसानों की फसलें खराब हो गयीं। गड्ढे वाली सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं बारिश और तेज हवा के चलते बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर धराशाई हो गए। हालांकि इससे कुछ लोगों के लिए लकड़ी का इंतजाम हो गया। टेंपो में भरकर लकड़ियां ले गए लोग।
अगर बात आगरा की करें तो पूरा जनपद इस बारिश से परेशान रहा। गड्ढों में वाहन स्लिप हुए। लोग चोटिल हुए। बंद पड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों को जलमग्न सड़कों से खींच कर ले आना पड़ा। अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की खरीफ की फसलें बर्बाद हो गयीं। शहरों में कई जगह बड़े-बड़े पेड़ टूटकर जमीन पर गिर पड़े। बल्केश्वर चौराहे पर हनुमान मंदिर के पीछे एक बड़ा हरा भरा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इससे सड़क पर लोगों को चलने में काफी दिक्कत आयी। सड़क का काफी हिस्सा इस पेड़ ने घेर लिया। क्यूंकी पेड़ काफी बड़ा था, उसकी लकड़ी भी काफी थी। ऐसे में आज काफी लोगों के लिए यहां लकड़ी का इंतजाम हो गया। लोग लकड़ी काट कर ले गए। टेंपो भरकर लकड़ी काटी गई।

0 Comments