इस बार वोटर करेंगे विशेष,
हमारे सीएम होंगे अखिलेश
| वरिष्ठ सपा नेता मुईन बाबूजी का स्वागत करते मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड महानगर आगरा के नेता एवं कार्यकर्ता |
मुकेश उपाध्याय
आगरा। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड महानगर आगरा की पहली मासिक बैठक फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी ने की। बैठक में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और सपा नेता मुईन बाबूजी ने हिस्सा लेकर युवाओं का जोश बढ़ाया। बैठक में मौजूद सभी युवाओं ने संकल्प लिया गया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुटेंगे।
बैठक में पहुंचने पर मुईन बाबूजी का मुस्तकीम कुरैशी व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे मुईन बाबूजी ने जोशीले अंदाज में कहा कि 'अब कुछ नहीं शेष, आ रहे हैं अखिलेश' और इस बार वोटर करेंगे विशेष, हमारे सीएम होंगे अखिलेश। बाबू जी ने कहा कि किसी भी दल में फ्रंटल संगठनों की अहम भूमिका होती है। इनका जोश और इनकी सक्रियता अपने नेता को सत्ता की सीढ़ियां चढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महानगर के अध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी और उनकी पूरी टीम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता सपा के बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। यही बात दर्शाती है कि अखिलेश यादव की ओर लोग देख रहे हैं। इसका कारण यह है कि लोग महंगाई से परेशान हैं। रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। पेट्रोल ₹100 हो चुका है। सिलेंडर 1000 रुपये के करीब है। योगी आदित्यनाथ की सरकार हर मोर्चे पर असफल हो रही है। लोगों की जेब पर हर दिन डाका डाला जा रहा है।
आगरा शहर हो या पूरा प्रदेश कहीं कोई विकास नहीं दिखता। लोग अखिलेश यादव की ओर हसरतों की नजर से देख रहे हैं। जनता इनको सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुस्तकीम कुरैशी ने कहा कि यूथ के पदाधिकारियों ने हर बूथ पर यूथ अभियान के तहत महानगर के सभी क्षेत्रों में वोटर कार्ड कैम्प अभियान चलाया। हजारों की तादाद में नए व पुराने वोटर कार्ड के लिए काम किया गया। पार्टी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद कायम करने के लिए युवा पदाधिकारी उनके बीच जाएंगे। पिछली सपा सरकार में चलाई गई कल्याणकारी बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध व यौन उत्पीड़न की घटनाएं, किसानों के विरोध में बनाये गए कृषि बिल, प्रदेश में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, हत्या, लूट आदि पर सरकार का रुख जनता के सामने आ चुका है। 2022 में प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
महानगर महासचिव सुनील चौहान ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथों पर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मेहनत करेंगे तभी बूथ मजबूत होगा और हमारे प्रत्याशी बड़ी जीत के साथ अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से रितिक बंसल, मोहम्मद कामिल, रिहान सैफी, रामनिवास, ऋषभ प्रताप सिंह चौहान, राहुल खरे, राजकुमार, मोहम्मद शरीफ, रजित कुमार, रविन्द्र सिंह, अशरफ कुरैशी, मोहम्मद आलिम, कुलमीत खनूजा, दुर्गेश पथरोल आदि मौजूद रहे।

0 Comments