Image

अर्जुन भारद्वाज उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल

कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी

में दिखाएगा अपना टैलेंट

 अर्जुन भारद्वाज 

न्यूज़ स्ट्रोक 

आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगरा के लिए एक अच्छी खबर। शहर के उदयीमान क्रिकेटर अर्जुन भारद्वाज का सिलेक्शन यूपी की अंडर-19 टीम में हुआ है। लंबे समय से अर्जुन के बोर्ड ट्रॉफी मैचों के लिए टीम में सिलेक्शन का इंतजार किया जा रहा था।
उत्तर प्रदेश की यह चयनित टीम अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में भाग लेगी। जानकारी के मुताबिक यूपी की टीम कल पुणे के लिए रवाना होगी। अर्जुन भारद्वाज शीर्ष क्रम के दाएं हाथ के बल्लेबाज और उपयोगी स्पिन गेंदबाज हैं।
अर्जुन भारद्वाज ने बीते साल चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल में यूपी की ओर से नाबाद शतक जड़ा था। उसे चयन के दौरान इसका फायदा मिला। पिछले कुछ दिनों से चल रहे कैंप में अर्जुन फिटनेस के सभी मानकों पर भी खरा उतरा।
अर्जुन भारद्वाज के कोच प्रवेश भारद्वाज ने कहा कि अर्जुन का उत्तर प्रदेश टीम में चयन सिर्फ ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी या खुद उनके लिए ही गर्व की बात नहीं है। हर वह खिलाड़ी जो आगरा से निकल कर आगे जाएगा, वह पूरे शहर के लिए खुशी की बात है। शहर के सभी वरिष्ठ क्रिकेटरों, प्रशिक्षकों से मिले सहयोग और मार्गदर्शन से अर्जुन को उसकी मेहनत का फल मिला है। अर्जुन का कोच होने के कारण मैं खुश हूं कि हमारी कड़ी मेहनत और क्रिकेट के मैदान पर की गई तपस्या का फल अब जाकर मिला है। उम्मीद है कि अर्जुन को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने को मिलेंगे और वह उत्तर प्रदेश टीम के लिए हर कसौटी पर खरा उतरेगा।
अर्जुन भारद्वाज के चयन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, सर्वेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, केके शर्मा, बल्देव भटनागर, कृष्णकांत उपाध्याय, तजिंदर सिंह, विवेक यादव, मनोज कुशवाह, परवेंद्र यादव, निशात हुसैन, विपिन अवस्थी, मोहम्मद सद्दीक, तपेश भारद्वाज, अभिजीत ढिल्लन, संतोष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अशोक राजौरा आदि ने हर्ष जताया और अर्जुन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Post a Comment

0 Comments