लोगों में दिखाई दिया उत्साह
बल्केश्वर आगरा के वार्ड 56 में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों को पार्टी से जोड़ते मेयर नवीन जैन, पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला एवं अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। महानगर के बल्केश्वर वार्ड 56 में पार्षद अमित अग्रवाल 'ग्वाला' द्वारा आज सोमवार को आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन शामिल हुए। उन्होंने नए सदस्य बनाए और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
पार्षद अमित ग्वाला ने बताया कि जनता को भाजपा की सदस्यता हेतु मोबाइल से मिस्ड कॉल करा कर जोड़ा गया। क्षेत्रीय जनता में भाजपा से जुड़ने के लिए अपार उत्साह दिखाई दिया। लोग लाइन में खड़े होकर भाजपा की सदस्यता के लिए उत्सुक थे। मेयर और पार्षद ने इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से, नई लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी में पूरी आस्था जताई।
इस मौके पर बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष ब्रज किशोर डब्बू भाई, वार्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुड्डू, मंडल महामंत्री सोनू मित्तल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, पार्षद पति मुकेश अग्रवाल, आशा अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष मेघना कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलू गौतम, महामंत्री राजकुमार दिवाकर, विमल गुप्ता, लाल सिंह शाक्य, रवि अग्रवाल, महेश निषाद, चंद्रेश गर्ग, नागेंद्र, सतीश तोमर, सुमित, मनोज तोमर आदि मौजूद रहे।
0 Comments