Image

केंद्रीय कर्मचारियों को कल से करना पड़ेगा यह अहम काम

ड्यूटी पर बायोमेट्रिक्स एटेंडेंस

सिस्टम सर्विस फिर से बहाल 

 फोटो प्रतीकात्मक 


न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली। यदि आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो अलर्ट हो जाइए। कल सोमवार से ड्यूटी पर पहुंचते ही आपको फिर से यह अहम काम करना पड़ेगा। इसके बिना आप ड्यूटी पर गैरहाजिर माने जाएंगे। कल 8 नवंबर से केंद्रीय कर्मचारियों की एटेंडेंस लगाने के लिए बायोमेट्रिक्स सिस्टम की सर्विस फिर से बहाल हो जाएगी।
कोरोना महामारी के कारण सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली खास सेवा कल से बंद होने जा रही है। महामारी के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों को बायोमेट्रिक्स सिस्टम से छूट दी गई थी। अब जब कोरोना का खतरा कम हो गया है, ऐसे में सरकार ने अब इस दोबारा से शुरू करने का फैसला किया है और सभी विभागों को नोटिफिकेशन भेज दिया गया है।
भारत सरकार में डिप्‍टी सेक्रेटरी उमेश कुमार भाटिया के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसके मुताबिक दफ्तर में बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य है। यानी कल से केंद्रीय कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचना होगा और अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक्स सिस्टम में दर्ज करवानी होगी। ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन के पास में सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज स पहले और बाद में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का इस्तेमाल करना होगा।


Post a Comment

0 Comments