भाजपा को और मजबूत बनाने
का महिलाओं ने लिया संकल्प
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। महानगर में भाजपा के सर्वाधिक सक्रिय संगठन महानगर महिला मोर्चा ने अध्यक्ष उपमा गुप्ता की अध्यक्षता में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य पूजा विधानी रहीं।
कार्यक्रम में आगरा महानगर महिला मोर्चा की ज्यादातर पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। वह हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक हैं। इसके साथ ही उन्होंने महानगर और मंडल की कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा की। भाजपा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और घर-घर से महिलाओं को भाजपा से जोड़ने की बात कही।
अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बारे में अपने विचार रखे और संगठनात्मक कार्यों के बारे में बताया।
भाजपा महानगर की सोशल मीडिया प्रभारी रेखा नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री प्रवीणा राजावत, महानगर महामंत्री महिला मोर्चा निधि पाठक, महामंत्री साक्षी चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

0 Comments