न्यूज़ स्ट्रोक
मुंबई। सलमान खान को बीती रात एक सांप ने काट लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई, जब सलमान खान पनवेल के फार्म हाउस पर थे।
सलमान की तबीयत अब ठीक है। हालांकि उन्हें लगभग 7 घंटे अस्पताल में रहना पड़ा। सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में काफी समय बिताते हैं। ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। यह चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है। यहीं उनको सांप ने काट लिया।
इससे पहले ज्यादा देर होती, उन्हें फौरन इलाज के लिये नवी मुंबई के कामोथे के महात्मा गांधी मिशन हॉस्प्टिल भर्ती कराया गया। आज रविवार सुबह करीब 9:00 बजे अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिली
खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

0 Comments