मंडलीय वुशू प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए जोरदार मुकाबले


 मंडलीय वुशू प्रतियोगिता का मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों के बीच फाइट शुरू करा कर शुभारंभ करते अतिथिगण। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। पांचवीं मंडलीय वुशू प्रतियोगिता आज शनिवार को सेंट वीएस पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में शुरू हुई। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित आगरा के दो दर्जन से ज्यादा स्कूल और मार्शल आर्ट क्लब के 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमल चौधरी, ब्रजेश पंडित तथा विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल गोयल पेंट और महाराज सिंह धनगर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों की फाइट शुरू करा कर किया। इसके बाद पूरा दिन विभिन्न कैटेगरी में जोरदार मुकाबले हुए। आगरा वुशू एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार ने बताया कि आज खेले गए मुकाबलों के बाद सेंट बीएस पब्लिक स्कूल, सेंट वीएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल एत्मादपुर,  एलटीसी मार्शल आर्ट एकेडमी, अल्टीमेट एकेडमी, शक्ति मार्शल आर्ट क्लब, आरके बेस्ट फाइट क्लब लॉयर्स कॉलोनी साथ ही मैनपुरी और मथुरा के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाई।
निर्णायक मंडल में रूपेश अग्रवाल, तेजस्विनी चौधरी, रिपुदमन सिंह, अजय, हुकुम सिह, शिव प्रताप चौहान, आदित्य, कुमकुम चौधरी , मधु शर्मा , यशवीर सिंह, देवल दीक्षित रहे। 
इस मौके पर आयोजन डायरेक्टर पवन कुमार, आयोजन प्रेसिडेंट जे एस भदौरिया, वाइस चेयरमैन दीपक धनगर, वर्किंग प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष रिपुदमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

 


 

Post a Comment

0 Comments