उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम में आगरा के तीन खिलाड़ी शामिल


 धर्मेश सिंह, मधु कुमारी, सृष्टि उपाध्याय 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सॉफ्टबॉल खेल से आगरा के लिए खुशखबरी है। आगरा से तीन खिलाड़ी अब नेशनल खेलने के लिए तैयार हैं।
उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम में आगरा के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अब यह खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगरा सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय गौतम ने बताया कि  43वीं राष्ट्रीय सॉफ़्टबॉल चैंपियनशिप ( महिला एवं पुरुष ) आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक खेली जाएगी। इसमें आगरा के धर्मेश सिंह, मधु कुमारी और सृष्टि उपाध्याय का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 22 तारीख को सुबह से आनंदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनायें दीं उम्मीद जताई कि उनका खेल उत्तर प्रदेश को विजई बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।


Post a Comment

0 Comments